Doodle Accordion: आज से 200 साल पहले इसी दिन इस संगीत वाद्य यंत्र को पेटेंट कराया गया था।
Doodle Google म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट अकॉर्डियन (Accordion) का डूडल तैयार किया है. 23 मई 1829 में यानी करीब 200 साल पहले आज ही के दिन इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को पेटेंट कराया गया था.
200 साल पहले आज ही के दिन इस musical instruments को पेटेंट किया गया था , Google के द्वारा बनाया गया Doodle Google ने आज म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट अकॉर्डियन (Accordion) का डूडल तैयार किया है।
23 मई 1829 में यानी 200 साल पहले आज के इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को पेटेंट कराया गया था। इस instrument का नाम जर्मन शब्द Akkord से लिया गया है जिसका मतलब तार (Chord) होता है इसे एक लोक संगीतकार के साथ जोड़ा जाता है। इस फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट ने पॉप, जैज़, लोक और शास्त्रीय सहित विभिन्न संगीत शैलियों को प्रभावित किया है. इस वाद्ययंत्र ने संगीत जगत में गहरी छाप छोड़ी है।
एनिमेटेड डूडल आज इस फ्री-रीड वाद्ययंत्र को श्रद्धांजलि दे रहा है। गूगल डूडल में एकार्डियन को बचाते हुए दिखाया गया है साथ ही जर्मन कलाकारों को पारंपरिक ड्रेस पहनकर नाचते हुए दिखाया है। अकॉर्डियन को 1800 के दशक की शुरुआत में कंसर्टिना, बैंडोनियन और हारमोनियम जैसे अन्य इंस्ट्रूमेंट के साथ विकसित किया गया। उस समय यूरोप में लोक संगीतकारों के बीच इसकी लोकप्रियता की वजह से इसकी मांग बढ़ गई जिससे जर्मनी में निर्माताओं ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अकॉर्डियन के उत्पादन में बढ़ोतरी बढ़ा दी।
शुरुआती accordion बटन एक ही तरफ होते थे
अकॉर्डियन एक पोर्टेबल फ्री-रीड म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है, जिसमें बटन पियानो की तरह होते हैं पहले अकॉर्डियन में एक ही तरफ बटन हुआ करते थे। इनमें से हर बटन पूरे कॉर्ड की आवाज जनरेट करता था। इसमें एक और अच्छी बात यह थी कि एक ही बटन दो कॉर्ड उत्पन्न कर सकता था।
यूरोप ने बढ़ती हुई मांग से इंस्ट्रूमेंट के प्रोडक्शन को बढ़ा दिया और इसकी लोकप्रियता भी बढ़ने लगी, जैसे-जैसे यूरोप के लोग दुनिया भर में प्रवास करने लगे वैसे ही अकॉर्डियन की मांग भी बढ़ने लगी। आज इस वाद्ययंत्र को लोक संगीत, लातीनी पोल्का, टैंगो, काजुन संगीत आदि में सुना जा सकता है. 200 साल बाद भी इसकी पारंपरिक ध्वनि दुनिया भर में जर्मन समारोहों में सुनी जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ