27 मई का इतिहास: इतिहास न्यूज डेस्क 27 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ।
27 मई का इतिहास: 27 मई के दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी। 1703 में रूसी ज़ार पीटर द ग्रेट ने सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना की। 1895 में ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एकर्स ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया। 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के मुकदमे का निर्णय लाल किले में हुआ। 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
1703: रूसी ज़ार पीटर द ग्रेट ने सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना की।
1895: ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एकर्स ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
1948: महात्मा गांधी के हत्या के मुकदमे का निर्णय लाल किले में विशेष न्यायालय में हुआ।
1964: स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।
27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।
1994: नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन ने पश्चिम में 20 साल का निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटे।
1999: बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव साल 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गईं। विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (संयुक्त राज्य अमेरिका) और थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया। सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच को अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित किया गया।
2000: फिजी में महेन्द्र चौधरी की सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन संभाला।
2002: नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005: दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का फैसला लिया गया।
2006: इंडोनेशिया में आए विध्वंसक भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए।
2008: केंद्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया। ऑस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन।
27 मई का इतिहास | आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं।
2010: भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी-2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है। भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011: ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की फोटोज़ इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट फोटोज़ देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
27 मई को जन्मे व्यक्ति।
2003: त्रिशा जॉली – भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी।
1985: चिराग जैन – जानेमाने कवि, पत्रकार तथा लेखक।
1894: पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार।
1954: हेमन्त जोशी – हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक।
1957: नितिन गडकरी – भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
1938: भालचंद्र नेमाडे – भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद।
1928: बिपिन चन्द्र – मशहूर इतिहासकार।
1962: रवि शास्त्री – मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1931: ओ। एन। वी। कुरुप – मशहूर मलयाली कवि और गीतकार।
27 मई को हुए निधन
2016: हंगपन दादा – 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक।
2009: लोकनाथ मिश्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ, जो अरुणाचल प्रदेश और असम के गवर्नर रहे।
1994: लक्ष्मण शास्त्री जोशी – भारतीय मराठी लेखक।
1986: अजय कुमार मुखर्जी – पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1964: जवाहरलाल नेहरू – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)।
1983: सरदार हुकम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1935: रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी।
1919: कंदुकूरी वीरेशलिंगम – तेलुगु भाषा के मशहूर विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।
उम्मीद हमने आपको 27 मई का इतिहास के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर दी हो ताकि आपका कीमती समय बर्बाद न हो।
0 टिप्पणियाँ